प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। सभी पात्र विद्यार्थी 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। छात्रों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://schoolscholarship.cg.nic.in/ पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा। इसके लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, और बैंक खाता जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को इस योजना का लाभ दे रही है, जिसमें चुने गए छात्रों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना क्या ?
- मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए लायी गयी एक योजना है
- मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को इस योजना का लाभ दे रही है, जिसमें चुने गए छात्रों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं।
- यह योजना अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है।
- राज्य के गरीब व निम्न वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों का सामाजिक रूप में विकास करना साथ ही उनकी शैक्षिक स्तर में वृद्धि करना।
- कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर 15,000/- रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रोत्साहन राशि सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से भेजी जायेगी।।
- यह योजना छात्रों को अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना : Overview
योजना का नाम |
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना |
राज्य |
छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी |
CBSC, CISCE और Chhattisgarh Board से 10 वीं व 12 वीं में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा |
लाभ |
15000 हजार रूपये |
वर्ष |
2024-25 |
अधिकारिक वेबसाइट |
आवश्यक तिथि ( Important Dates )
सभी पात्र विद्यार्थी 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। सत्यापन 21 नवंबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी। फिर अंतिम सूची का प्रकाशन एवं वितरण 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना पात्रता क्या है ?
- इस योजना में आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए।
- छात्र अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग का होना चाहिए तभी वह इस योजना में पात्र है।
- आवेदक 10वीं या 12वीं कक्षा का छात्र होना चाहिए।
- छात्र ने 10वीं या 12वीं कक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 75% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सीबीएसई, आईसीएसई या फिर छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10 वीं मार्कशीट
- 12 वीं मार्कशीट
- फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://schoolscholarship.cg.nic.in/ पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकलवा ना होगा।
- अब इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- छात्र का नाम, पिता का नाम, जाति, मार्कशीट, मोबाइल नंबर, बैंक का नाम आदि दर्ज करे।
- आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न जोड़ने होंगे।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना चेक लिस्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- फिर आपको मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको चेक लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो चेकलिस्ट तुरंत खुल जाएगी।
- आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- UGC NET DECEMBER 2024 NOTIFICATION : यूजीसी नेट दिसम्बर 2024 नोटिफिकेशन जारी , जल्दी करें आवेदन
- ITBP में निकली 526 पदों पर भर्ती | ITBP SI , HC , CONSTABLE Recruitment 2024 , जल्दी करें आवेदन
- CBI में निकली असिस्टेंट प्रोग्रामर की भर्ती , जल्दी करें आवेदन : अंतिम तिथि - 28/11/24 , UPSC लेगी परीक्षा
- छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग भर्ती 2024: जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया , जल्दी देखें
🔎 इस वेबसाईट का किसी सरकारी संस्था या सरकारी मंत्रालय से कोई लेना - देना नहीं है यह एक व्यक्तिगत वेबसाईट है |
🔎 यह वेबसाईट किसी व्यक्ति विशेष द्वारा संचालित किया जाता है जो सरकारी योजनाओं और सरकारी तथा प्राइवेट नौकरी मे रुचि रखता है और अन्य लोगों तक सूचना पहुंचाने का कार्य करता है |
🔎 इस वेबसाईट का मुख्य उद्देश्य केवल लोगों को सही समय पर सही जानकारी से अवगत कराना है इसके लिए हम लोगों से किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं करते हैं |
🔎 इस वेबसाईट द्वारा दी गई जानकारियों को एक बार जरूर जांच ले , व आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापनों को भी अच्छे से पढ़ लें |
🔎 इस वेबसाईट द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको गलत या किसी भी प्रकार से अनुचित लगती है तो हमे इस नंबर पर व्हाट्सप्प जरूर करें - ( 08109418347 ).
🔎 इस वेबसाईट पर छत्तीसगढ़ व पूरे देश मे निकलने वाली सरकारी व प्राइवेट नौकरी की जानकारी सही समय पर डाली जाती है |
🔎 वेबसाईट संचालक -
Ajay kurre ( 08109418347 )
Editor & Publisher - Ajay Kurre
Address - khairagarh ( Rajnandgaon ) , 491444